रांची : झारखंड बोर्ड 12वीं कला संकाय के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है. बोर्ड चेयरमैन नटवा हांसदा ने सादे समारोह में इंटर आर्टस परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को सवा दो बजे जारी कर दिया है. अभ्यर्थी जैक की अधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com या www.results.digilocker.gov.in पर देख सकते हैं. स्टेट टॉपर एके प्लस टू हाई स्कूल राजमहल के देव तिवारी बने है, जिसे 481 अंक मिले है. वहीं दूसरे स्थान पर पदमा हाई स्कूल की प्रेरणा कुमारी रही है. इस वर्ष जैक कला संकाय में कुल 2 लाख 28 हजार 958 छात्रों ने पंजिकृत कराया है, जिसमें 2 लाख 27 हजार 222 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था. वहीं 2 लाख 17 हजार 273 छात्र पास हुए है. वहीं 95.62 प्रतीशत छात्र पास हुए है. प्रथम श्रेणी में 1 लाख 07 हजार 867 विद्यार्थी, दूसरे श्रेणी में 1 लाख 04 हजार 314 और तीसरे श्रेणी में 5 हजार 091 विद्यार्थी पास हुए है. इस वर्ष खूंटी जिला टॉप में जगह बनाया है. (नीचे भीप ढ़ें)
जिले में टॉप पर खूंटी जिला – टॉप पांच की लिस्ट में पहले नंबर पर खूंटी (99.530 फीसदी) जिला है, दूसरे नंबर पर सिमडेगा (99.130 फीसदी), तीसरे स्थान पर हजारीबाग, चौथे स्थान पर गुमला और पांचवें स्थान पर लातेहार जिला शामिल है.
आर्ट्स टॉपर्स लिस्ट-
रैंक—– नाम —— अंक (नीचे भी पढ़ें)
- रैंक-1: देव तिवारी- 481 अंक
- रैंक-2: प्रेरणा कुमारी- 470 अंक
- रैंक-3: सूरज कुमार दास- 466 अंक
- रैंक-3: कुमारी ऋतम्वारा- 466 अंक
- रैंक-4: श्रेया आनंद- 464 अंक
- रैंक-5: अनन्य पाल- 463 अंक
- रैंक-5: उषा रानी- 463 अंक
- रैंक-5: शिवानी कुमारी- 463 अंक
- रैंक-6: तनु प्रिया शाही- 461 अंक
- रैंक 7: स्वीटी बरनवाल- 460 अंक
- रैंक 7: आयुषी कुमारी- 460 अंक
- रैंक 7: तन्नु कुमारी- 460 अंक
- रैंक 7: लीपा गराई- 460 अंक
- रैंक 7: शान प्रताप सिंह- 460 अंक
- रैंक 7: आलोक कुमार दास- 460 अंक
- रैंक 8: अभिया शर्मा- 459 अंक
- रैंक 8: मीनू पॉल- 459 अंक
- रैंक 9: रईस शेख- 458 अंक
- रैंक 10: तृषा प्रमाणिक- 457 अंक



