जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की एनएसएस इकाई 1 की ओर से “विश्व पर्यावरण दिवस” पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके तहत विद्यार्थियों ने पौधा रोपण करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया. बता दें कि पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. आज के समय में ग्लोबल वार्मिंग, बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण, औद्योगिक कचरे आदि से पर्यावरण को काफी क्षति पहुंच रही है. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉलेज की एनएसएस इकाई 1 के सदस्यों ने अपने-अपने घरों में, घर के आस-पास के स्थानों में, सोनारी, कदमा, बर्मामाइंस, जुगसलाई, बागबेड़ा, बाराद्वारी के साथ ही जमशेदपुर से बाहर रह रहे शिक्षार्थियों ने खूंटी, रामगढ़, बोकारो, चाईबासा, मुजफ्फरपुर, चितरपुर, गुमला आदि में पौधे लगाये एवं उनके पोषण-संरक्षण का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही सभी छात्रों ने कार्यक्रम में अपने विचार भी रखे. “पेड़ लगाएं सुबह सवेरे, फूल खिले हर एक डेरे, हरा भरा जब हो अंगन, मुस्काए धरती का दामन”. सभी एनएसएस स्वयंसेवकों को अपने घरों में एक पेड़ लगाने और एक हरित ग्रह की दिशा में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया. इस कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर पूनम कुमारी के द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में शिक्षार्थियों ने विशेष योगदान किया. उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण दिवस का इंतजार नहीं करना चाहिए, हमें अपनी धरती को अत्यधिक तापमान से बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिएं, साथ ही हमें पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर भी रोक लगानी चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

आज के “विश्व पर्यावरण दिवस” कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया. इस मौके पर बीएड महाविद्यालय में भी सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, उप सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता, उप प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के सभी शिक्षकोंग एवं सहायक कर्मचारियों ने भी अहम योगदान किया.



