रांची / जमशेदपुर : कोल्हान समेत झारखंड में एक बार फिर गुरुवार को मौसम बदलने वाला है. इसे लेकर कई जिलों में तत्कालिक चेतावनी जारी की गयी है. तत्कालिक चेतावनी कुछ ही देर बाद के लिए जारी की गयी है. इस दौरान गढ़वा, गुमला, पलामू, सरायकेला-खरसावां, साहिबगंज, गोड्डा, सिमडेगा, जिले में बारिश की संभावना है. हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना है. इस मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी गयी है. इस दौरान सुरक्षित स्थान में शरण लेने, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
शुक्रवार को इन जिलों में बारिश की संभावना – मौसम विभाग रांची केंद्र के पूर्वानुमान अनुसार राज्य के रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, देवघर, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में में बारिश का अनुमान है. इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.



