चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के हवाई पट्टी जाने वाली सड़क पर गुरूवार दोपहर अचानक एक हाथी आ पहुंचा. हाथी के सड़क पर विचरण करने से उक्त सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया है. हाथी सड़क मार्ग होते हुए सड़क किनारे जंगली झाड़ियों में प्रवेश कर गया. (नीचे भी पढ़े)
हाथी के आने की सूचना पाकर हाथी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं हवाई पट्टी से सटे जंगल में हाथी के आने से आस पास के मुहल्ले के ग्रामीण काफी भयभीत हैं. विदित हो कि हाथी अक्सर हवाई पट्टी के रास्ते नागानल कॉलोनी और वाजपेयी नगर कॉलोनी में प्रवेश कर जाता है. अक्सर हाथी उक्त मुहल्ले में प्रवेश कर काफी नुकसान पहुंचाता है. पुनः हाथी के आने की सूचना से ग्रामीण काफी भयभीत हैं.



