जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष सिंह की पहल पर नेल्सन ग्लोबल एवं स्थानीय जनों के सहयोग से छोटागोविंदपुर के गोवर्धन पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही एवं महिलाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर डॉ परितोष ने कहा कि इस वर्ष हमारा प्रयास है कि इस वर्ष भी 50 वृक्ष लगाकर उसे बचाने का भी है इसलिये जहां भी वृक्ष लगेंगे वहां ट्री गार्ड की भी व्यवस्था नेल्सन ग्लोबल कंपनी के द्वारा की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

स्थानीय महिलाओं ने वृक्ष की सेवा का संकल्प लिया है, जो की एक अच्छा कार्य है जिससे हम अपने जीवन की रक्षा कर सकते है. सभी से अनुरोध है कि इस वर्ष 1 वृक्ष जरूर लगाएं.



