जमशेदपुर: बढ़ती भीष्ण गर्मी को देखते हुए शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था राधा रानी मंडली द्वारा शुक्रवार को निर्जला एकदशी के शुभ अवसर पर साकची गोलचक्कर पर आम लोगों के बीच तरबूज,नींबू पानी एवं सत्तू शरबत का वितरण किया गया. साथ ही जीईएल चर्च मीडिल स्कूल, न्यू सीतारामडेरा मे बच्चों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक वाटर कूलर लगाया गया. (नीचे भी पढ़े)

समाज सेवा का दोनों कार्य को सफल बनाने में कविता अग्रवाल, बबिता रिंगसिया, ममता अग्रवाल, पिंकी रिंगसिया, रेखा अग्रवाल, पारुल चेतानी, निशा सिंघल, सुशीला संघी, उषा चौधरी, सविता, सरिता अग्रवाल, माया अग्रवाल, मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल आदि का विशेष योगदान रहा. इस सेवा कार्य में राधा रानी मंडली की पुरी टीम ने भागीदारी निभाई, जिससे यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका.




