जमशेदपुर: झारखंड क्षत्रिय संघ कदमा इकाई एवं एएसजी नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में 8 जून को एक निःशुल्क नेत्र जांच व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया.कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह द्वारा चिकित्सकों को अंगवस्त्र से सम्मानित करने के साथ किया गया. इस अवसर पर उन्होंने में कहा कि संघ का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है और भविष्य में भी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के सेवा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में केंद्रीय समिति से अनूप सिंह एवं श्रीमती मंजू, अशोक सिंह, नन्द कुमार की उपस्थिति रही. शिविर के सफल संचालन में एएसजी टीम से डॉ नेहा मंडल, करण कुमार, मानी लाल तथा झारखंड क्षत्रिय संघ कदमा इकाई से अध्यक्ष एपी सिन्हा, महासचिव राजेश, संजय, अजय, संजीव, अवधेश, रविशंकर, सिद्धेश्वर बाबू, बीके सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.इसके अतिरिक्त महिला इकाई से श्रीमती सीमा, अध्यक्ष श्रीमती प्रभावती ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया.यह सेवा शिविर न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि सामाजिक एकजुटता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया.




