जमशेदपुर: जायन्ट्स ग्रुप आफ जमशेदपुर की ओर से ग्रुप के अध्यक्ष अरुण बाकरेवाल के कंपनी परिसर में रविवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया. इस क्रम में कंपनी परिसर में करीब 21 फलदार पेड़ लगाए गए. साथ ही सभी पौधे को संरक्षण का संकल्प लिया गया.इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें है.पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़- पौधे का लगाना बहुत की जरुरी है. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही दूसरों को भी पौधरोपण करने के लिए प्रेरित करें. इस अवसर पर अरुण बाकरेवाल, डॉ हरे श्याम, सांभा शिवा राव, अधिवक्ता सतीश सिंह, सुशील भारद्वाज, सुप्रियो मजूमदार, प्रहलाद राव, एमपी आगेवाल, संजय शर्मा, के अलावे महिलाओं में श्रीमती उमा गांधी, श्रीमती सुधा, श्रीमती लता भारद्वाज, श्रीमती बनी, पद्मिनी, मधु बाकरेवाल समेत काफी संख्या में पुरुष- महिला मौजूद थी.




