जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक वर्ष हिमालया स्टील मिल सर्विसेस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन जून महीने में करती है और न सिर्फ रक्तदान बल्कि अनेकों सामाजिक कार्यों के लिए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम एक प्लेटफार्म हमें प्रदान करती है ताकि हम समाज के उन तबको से जुड़ पायें, जिन्हें हमारी छोटी सी मदद उनके जीवन में बड़े बदलाव ला सके, मुख्य रूप से नेत्र शिविर के माध्यम से जरूरत रोगियों के आंखों का ऑपरेशन, टीबी मरीजों के बीच पोषण का वितरण. (नीचे भी पढ़े)

उक्त विचार हिमालया स्टील मिल सर्विसेस के सहायक महाप्रबंधक विनय कुमार झिंगन ने रेड क्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन पर दीप प्रज्जवलित करते हुए व्यक्त किया. उन्होंने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का हौसला बढाया. इस अवसर पर रेड क्रॉस सदस्य पूरबी घोष, एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, वाइस पेट्रन डीके घोष, हिमालया स्टील के जोएब खान तथा रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया. रेड क्रॉस भवन में 104 यूनिट रक्तदान रक्तदाताओं ने किया, जिसे जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की चिकित्सक डॉ निर्जला झा एवं उनकी तकनीशियन टीम ने संग्रहित किया. (नीचे भी पढ़े)
शिविर में रेड क्रॉस कार्यकर्ता दीपक मित्रा, विश्वकर्मा, गोरा चंद मंडल, चन्द्र नाथ सरकार, राधाकान्त वर्मा, सरस्वती सरकार, समीर सरकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया. रेड क्रॉस भवन में सोसाईटी का अगला रक्तदान शिविर 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित किया जायेगा, इस रक्तदान शिविर में शहर की रक्तदान से जुड़ी संस्थाएं अपने समुह के साथ रेड क्रॉस भवन में आकर रक्तदान करेंगी.




