जमशेदपुर : टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों ने जमशेदुर प्लांट में चोरी करने घुसे एक युवक को धर दबोचा. बताया जाता है कि कंपनी के भीतर 10 जून की रात करीब 10 बजे के बाद से चोरों की तलाश चल रही थी. सामान्य गश्ती भीकी जा रही थी. इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने देखा कि कोई व्यक्ति कंपनी के भीतर घुसा है और चोरी करने का प्रयास कर रहा है. इसके बाद उसकी घेराबंदी की गयी और उसको धर दबोचा गया. उसके पास से चोरी के 28 किलो का कॉपर तार बरामद किया गया, जिसकी चोरी सबस्टेशन के कंवेयर केबिन से चुराया गया था. उससे पूछताछ की गयी, जिसमें उसने अपने को जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह ए ब्लॉक का रहने वाला अनवर कुरैशी है. इसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



