जमशेदपुर : टाटा स्टील जैवविविधता (बायोडाइवर्सिटी) प्रबंधन पर जोर दे रही है. पर्यावरण संरक्षण पर तेजी से काम कर रही है. इस कड़ी में टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर बायो डाइवर्सिटी मैनेजमेंट स्टीयरिंग कमेटी का गठन कर दिया है. इसमें वीपी सेफ्टी एंड हेल्थ सस्टेनेबिलिटी राजीव मंगल को चेयरपर्सन और वीपी रॉ मैटेरियल संदीप कुमार को वैकल्पिक चेयरपर्सन बनाया गया है. इसके संयोजक हेड नेचुरल कैपिटल एंड बिजनेस इंटीग्रेशन जैसन थॉमस को बनाया गया है. (नीचे भी पढ़े)
इसमें जीएम ओएमक्यू एके भटनागर, चीफ इनवायरमेंट मैनेजमेंट अमित रंजन चक्रवर्ती,चीफ इनवायरमेंट टाटा स्टील मेरामंडली अनूप श्रीवास्तव, जीएम वेस्ट बोकारो अनुराग दीक्षित, वीपी कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदररमम, चीफ कारपोरेट अफेयर्स मनीष मिश्रा, चीफ वायर रॉड मिल पंकज कुमार, एफएएमडी के इआइसी पंकज कुमार सतीजा, हेड इनवायरमेंट टाटा स्टील कलिंगानगर राजू अग्रवाल, जीएम झरिया संजय राजौरिया, चीफ कारपोरेट सस्टेनेबिलिटी सौरभ कुंडू, चीफ सीएसआर सौरभ राय, चीफ टाउन इंफ्रास्ट्र्क्चर एंड लॉजिस्टिक वरुण बजाज को सदस्य बनाया गया है.



