जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने जमशेदपुर और सरायकेला जिले में छिनतई और चोरी की वारदातों के मामलों में मोस्ट वांटेड चांद उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया है. जुगसलाई में घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस ने महज 48 घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि चांद उर्फ लंगड़ा के ऊपर जमशेदपुर एवं सरायकेला जिले में 8 से 10 मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसके पास से सोने की चेन, सोने की कान की बाली, चांदी के आभूषण, पर्स, आइफोन, टैब समेत कई सामान बरामद किये हैं. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार लंगड़ा ने पूछताछ में अपने गिरोह के कई सदस्यों के संबंध में जानकारी दी है. डीएसपी तौकीर आलम ने बताया कि सभी अपराधियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ छापामारी की जा रही है. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.



