
चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित चंडेश्वर शिव मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय चड़क पूजा के अंतिम दिन गुरुवार को भारी बारिश पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ी. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पाट भोक्ता निताइ गोप और मुन्ना भारती ने पक्का घाट तालाब में स्नान कर पूजा अर्चना की. इसके बाद मुन्ना भारती कील पर और निताई गोप तलवार पर लेटकर शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा की. (नीचे भी पढ़े)

इसके बाद जीभ फोड़ भोक्ता विश्वजीत सरदार,राजा सीट,कृष्णा बेहरा,शिबू बेहरा,श्यामल नमाता,लखींद्र बेहरा,विक्की सरदार,परितोष बेहरा ने अपनी जीभ में कई कील घोंपकर पक्का घाट तालाब से नाचते नाचते चंडेश्वर शिव मंदिर पहुंचे. रजनी फोड़ भोक्ता अपने हाथों में रस्सी आर पार कर नाचते हुए मंदिर पहुंचे और पूजा की. भोक्ता श्यामू बेहरा,रंजीत बेहरा,राजा सीट,त्रुसिन बेहरा ने 6 एमएम का 12 फीट लंबा लोहे का सरिया को जीभ के आर पार कर श्रद्धा दिखाई. मंदिर परिसर में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी. (नीचे भी पढ़े)

अंत में सभी भोक्ता अशोक दास,बच्चु मन्ना,हेमंत नाथ,गोपाल दास,शक्ति पद सीट,हरो सीट,मानिक सीट,अर्जुन दास, तन्मय मोदक,तरुण नामता,उत्तम नाथ,कोका नामता,स्वपन दास,असित नाथ समेत अन्य ने अंगारों पर चलकर भगवान शिव के प्रति आस्था दिखाई. भोक्ता देखने के लिए मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी.














