जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर बिष्टुपुर के सभागार में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी की उपस्थिति में समिति के सदस्य एवं स्थानीय गण्यमान्य व्यक्तियों के द्वारा योगासन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव एवं योग शिक्षक आशुतोष झा को साल पाग देकर सम्मानित किया गया. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षित गुरु आशुतोष झा के द्वारा योगासन कराया गया. आज के योगासन में अनुलोम विलोम कपालभाति मंडूकासन ताड़ासन ध्यान शीतली आसन, योगाचार्य जी के द्वारा व्यक्त कराया गया. (नीचे भी पढ़ें)

जैसा की ज्ञात है परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति के द्वारा लगातार यह चौथे वर्ष योग दिवस मनाया गया. प्रत्येक रविवार और प्रत्येक दिन मंदिर परिसर में योगासन होता है. बाबा परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी जी खुद एक योग सिद्धि प्राप्त महापुरुष थे. कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मानस कुमार मिश्रा के द्वारा सभी योग में भाग लेने वाले व्यक्तियों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम में महासचिव चंद्रशेखर झा, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष ठाकुर, मोहन चंद्र झा, संजय तिवारी, सनी सिंह, पप्पू गोस्वामी, देवेंद्र झा, सुर रंजन राय, रमन चौधरी, अशोक मिश्रा, निर्मल खान, सदाशिव झा, श्री सर्वेश झा, सनोज ठाकुर, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.



