चाकुलिया: जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को चाकुलिया पुलिस पदाधिकारियों ने बाजार क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया. मौके पर पदाधिकारियों ने लोगों को विभिन्न मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले हानिकारक बीमारियों की जानकारी देकर लोगों को नशा से दूर रहने के प्रति जागरूक किया. (नीचे भी पढ़े)
कहा कि नशा का सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ने के साथ साथ समाज पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है. पदाधिकारियों ने स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को भी नशा से दूर रहने और अपने रिश्तेदारों को भी जागरूक कर उन्हें नशा से दूर रखने की अपील की.











