जमशेदपुर : रक्तदान जागरुकता अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़े कार्यकर्ता लगातार रक्त के जरूरतमंद लोगों के लिए जीवनदाता का कार्य कर रहे हैं. सोमवार रक्त के कम्पोनेंट सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की आवश्यकता होने पर टाटा स्टील सुरक्षा विभाग में कार्यरत सौमेन्द्र बस्तिया ने अपना 17वां एसडीपी डोनेशन किया. इससे पूर्व उन्होंने 32 नियमित रक्तदान के साथ 49वां रक्तदान पूरा किया. (नीचे भी पढ़ें)

इसी कड़ी में टाटा स्टील कर्मी अरुण कुमार सिंह ने सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की आवश्यकता पर अपना 30वां एसडीपी डोनेशन किया, श्री सिंह कोविड से उभरने के पश्चात बिना किसी भय का साहस का परिचय देते हुए कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा का 7 बार दान किया था, और अनेक कोविड प्रभावित लोगों के जीवनदाता बने थे. श्री सिंह ने 19 नियमित रक्तदान भी किये हैं, जिससे उनका कुल 56बार रक्तदान हुआ है. रेड क्रॉस के एसडीपी व कम्पोनेंट डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह की सक्रियता के कारण अनेक जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त व रक्त के अवयव की पूर्ति सम्भव हो पा रही है. रक्तदाताओं को सम्मान देने के उद्देश्य से जमशेदपुर ब्लड सेंटर के प्रभारी व महाप्रबंधक संजय चौधरी व रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह रक्तदान के समय रक्तदाताओं के साथ जमशेदपुर ब्लड सेंटर में उपस्थित थें.



