जमशेदपुर : शहर के जानेमाने समाजसेवी व पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के संस्थापक पेट्रॉन सदस्य रहे स्व. एसडी सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस सिदगोड़ा में बुधवार 25 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. एसडीएसएण स्कूल फॉर एक्सीलेंस के चेयरमैन दिवाकर सिंह ने पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से प्रातः 9 बजे से संध्या 4 बजे तक चलने वाले उक्त शिविर में रक्तदाताओं से आगे बढ़कर रक्तदान करने का आग्रह किया है.



