जमशेदपुर : टाटा मोटर्स स्पोटर्स 2025 में इंटर स्कूल श्रेणी में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय ने बाजी मारी. वही दूसरा मुकाबला ड्रा रहा. पुरुषों और लड़कों के लिए इंटर टीम और इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट आज चौथे दिन को जमशेदपुर के टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में दो मैच खेले गए. टूर्नामेंट का आयोजन टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स विभाग के तत्वावधान में किया गया जा रहा है. फुटबॉल टूर्नामेंट की इंटर स्कूल श्रेणी में, विद्या भारती चिन्मया विद्यालय और एस के पब्लिक के बीच खेला गया. (नीचे भी पढ़ें)

चिन्मया के खिलाड़ियों ने पूरे मैदान में अपना दबदबा बनाए रखा और 6-0 गोल के स्कोर से जीत दर्ज किया. वही दूसरा मैच विग इंग्लिश स्कूल और विवेक विद्यालय के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन दोनों ही टीम गोल करने में नाकाम रही मैच ड्रा पर समाप्त हुआ.



