रांची : जून महीना खत्म होने को है. वहीं जुलाई महीना शुरू होते ही आरबीआई द्वारा बैंकों की हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है. इस दौरान देशभर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक. यह छुट्टी अलग-अलग राज्यों के हिसाब से दी जाती है. 13 दिनों की छुटि्टयों में दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है. झारखंड में कुल 7 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें दूसरा और चौथा शनिवार के साथ साप्ताहिक छुट्टी भी शामिल है. बैंकों में अवकाश होने से ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. बैंकों की सभी ऑनलाइन सेवाएं पूरे महीने काम करती हैं और इस दौरान ग्राहक अपने काम को ऑनलाइन कर सकते हैं. बैंकों की छुट्टी वाले दिन केवल शाखाएं बंद होती हैं. एटीएम, कैश डिपॉजिट मशीन व पासबुक प्रिंटिग मशीन चालू रहती है. वहीं इस दौरान बैंकों में मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग सेवाएं भी एक्टिव रहती हैं. (नीचे भी पढ़ें)
2025 में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट
3 जुलाई 2025 (गुरुवार): खारची पूजा के कारण त्रिपुरा के अगरतला में बैंक बंद रहेंगे.
5 जुलाई 2025 (शनिवार): गुरु हरगोबिंद जी जयंती के कारण जम्मू और श्रीनगर बैंक हॉलिडे रहेगा.
6 जुलाई 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश है, इसलिए पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
7 जुलाई 2025 (सोमवार): मुहर्रम के कारण अधिकतर राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा.
12 जुलाई 2025 (शनिवार): दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे भारत में बैंक अवकाश रहेगा.
13 जुलाई 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
14 जुलाई 2025 (सोमवार) : बेह डीन्खलाम के कारण मेघालय (शिलांग) में बैंक बंद रहेंगे.
16 जुलाई 2025 (बुधवार): हरेला पर्व के कारण उत्तराखंड (देहरादून) में बैंक बंद रहेंगे.
17 जुलाई 2025 (गुरुवार): यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के कारण मेघालय (शिलांग) में बैंक बंद रहेंगे.
19 जुलाई 2025 (शनिवार): केर पूजा – त्रिपुरा (अगरतला) के कारण बंद अवकाश रहेगा.
20 जुलाई 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश होने के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
26 जुलाई 2025 (शनिवार): चौथा शनिवार होने के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
27 जुलाई 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.




