जमशेदपुर : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से आगामी रविवार को जुगसलाई मेरीडियन होटल में लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा, समारोह के मुख्य अतिथि राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष बसंत कुमार गोस्वामी “वैचारिकी” पुस्तक का लोकार्पण करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
पुस्तक के गद्य खंड में कुल 33 रचनाएं हैं, जबकि पद्य खंड में कुल 17 कविताएं संकलित हैं. पुस्तक में सात्विक भोजन के गुण, दूध में मिलावट और इसका दुष्प्रभाव, ग्राहक के अधिकार, देवी अहिल्याबाई होल्कर, स्कूल की किताबों का मूल्य निर्धारण, पर्यावरण संरक्षण, योग और साधना के लाभ, विज्ञापन का भ्रमजाल और दिग्भ्रमित होते हम, अयोध्या का राम मंदिर, कूड़े का सही निष्पादन, हरित घर से जीवन सजायें, पेसा अधिनियम 1996, ओटीटी के दुष्परिणाम आदि वैचारिक विषयों पर आलेख शामिल किये गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
एंजेल उपाध्याय, डॉ अनीता शर्मा एवं कुमार अमलेंदु द्वारा संपादित उक्त पुस्तक में जिन रचनाकारों की रचनाएं शामिल हैं, उन्हें पुस्तक और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया जाएगा. अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने कहा कि संगठन के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए साहित्य लेखन की गतिविधियों पर भी वर्ष भर सक्रिय रूप से कार्य चलता रहता है ताकि हम जन समुदाय को लेखन के माध्यम से भी ग्राहकीय हित और अधिकारों से अवगत करा सकें.












