रांची : मॉनसून की बारिश ने कोल्हान समेत झारखंड वासियों को गर्मी से राहत तो जरूर दे दी है, परंतु यही बारिश अब आफत लगने लगी है. जमशेदपुर में लोग धूप के लिए तरस गए है. वहीं खरकई और स्वर्णरेखा नदी उफान पर है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में 82.6 एमएम रिकार्ड की गयी. इसके पश्चात बहरागोड़ा में 60.2 एमएम और गोड़ाबांधा में 59.2 एमएम दर्ज की गयी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अभी झारखंड वासियों को रूक रूक कर लगातार हो रही बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)

मौसम विभाग ने 14 जुलाई तक के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी हजारीबाग, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी है. (नीचे भी पढ़ें)

10 जुलाई को इन जिलों में बारिश का अलर्ट – पूर्वानुमान अनुसार राज्य के उत्तर पश्चिम यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदाग जिलमें और उत्तर मध्य हिस्सों में बारिश की संभावना है. इस दौरान गर्जन के साथ तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वहीं शेष जिलों में भी बूंदाबांदी के आसार है.



