जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर निवासी रमेश ने फिर से समाज सेवा का नया मिसाल प्रस्तुत किया है. उन्होंने सोनारी सारदा विद्यापीठ के गरीब बच्चों के लिए दो पेडस्टल पंखे दान किये है. उन्होंने पिछले दान समारोह के दौरान स्कूल में पंखा की कमी अनुभव किए और पंखा दान करने की ठान ली. झमाझम बारिश में भी उनका हौंसला पस्त नहीं हुआ और वह अपने करकमलों से स्कूल के अधिकारी तापसी मित्रा को दो पंखे सौंपे. इस दान यज्ञ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन के शुभ्रल राय भी उपस्थित थे.



