जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन, आरके सिंह फैंस क्लब एवं टाटा मोटर्स के कर्मचारियों का जत्था अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक करने के लिए बाबाधाम रवाना हुआ. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह जत्थे का नेतृत्व करते हुए बस से बाबानगरी के लिए रवाना हुए. वहीं दर्जनों श्रद्धालु निजी वाहनों से भी बाबाधाम के लिए रवाना हुए. (नीचे भी पढ़ें)
रविवार सुबह 6 बजे सभी श्रद्धालु यूनियन कार्यालय में एकत्र हुए, जहां से सभी बोलबम का जयकारा लगाते हुए एक साथ बाबाधाम के लिए रवाना हुए. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने उनकी यात्रा मंगलमय होने की शुभकामना देते हुए, उन्हें यात्रा के दौरान आदर्श प्रस्तुत करने एवं जरूरतमंदों की सहायता करने की नसीहत दी. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यूनियन का जत्था तमाम तैयारियों के साथ बाबाधाम रवाना हुआ. खाने-पीने के वस्तुएं, पर्याप्त बोतलबंद पानी, फल, राशन समेत तमाम जरूरी सामान, झंड़े, बैनर, कारीगर, रसोइया, सहायक आदि भी साथ ले गए. सूत्रों ने बताया कि सभी शुक्रवार बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के बाद बाबाधाम से वापस जमशेदपुर लौटेंगे.



