रामगोपाल जेना/चाईबासा : रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा का 65वां स्थापना दिवस यहां मनाया गया. 1 जुलाई से आरंभ नए सत्र में निवर्तमान अध्यक्ष हर्षराज मिश्रा ने नए सत्र 2025-26 के लिए विकास दोदराजका को क्लब की जिम्मेदारी सौंपी. कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई. कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों के पौधा प्रदान कर स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ. सर्वप्रथम जमशेदपुर से पहुंचे मुख्य अतिथि, रोनाल्ड डीकोस्टा एवं विशिष्ट अतिथि देवेंद्रनाथ जेना का पौधा प्रदान कर स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि श्री डीकोस्टा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष विकास दोदराजका एवं सचिव हिना ठक्कर को परंपरागत विधान से नए सत्र 2025– 26 के लिए अध्यक्ष एवं सचिव के तौर पर पदस्थापित कराया एवं शपथ दिलाई. विकास दोदराजका ने नए सत्र 2025-26 के पदधारी सदस्यों के नामों की घोषणा की. (नीचे भी पढ़ें)
नई टीम में अध्यक्ष विकास दोदराजका के अलावा सचिव हिना ठक्कर, उपाध्यक्ष डॉ वीणा मूंधड़ा, सह सचिव रमेश दत्तानी, कोषाध्यक्ष कुणाल साव, सार्जेंट एट आर्म्स विष्णु भूत, तकनीकी अधिकारी सौरव प्रसाद, क्लब प्रशासन सुशील मूंधड़ा, रोटरी फाउंडेशन सुनीत खिरवाल, क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर निरंजन साव, यंग लीडर्स कॉन्टैक्ट विक्रम खिरवाल, जल संरक्षण एवं पर्यावरण अनिल शर्मा, क्लब मेंटर प्रवीण पटेल, बाल सुरक्षा अशोक गुप्ता, एग्जिक्यूटिव सचिव अंजू राठौर, मेंबरशिप चेयर अभिषेक दोदराजका, सामाजिक संपर्क जी एस खोखर एवं कम्युनिटी सर्विस चेयर महेश खत्री, अंतरराष्ट्रीय सेवा चेयर मदनलाल गुप्ता, स्वास्थ्य सेवा विभाग डॉ सौम्य सेनगुप्ता, सैनिटेशन देवजानी डे, पल्स पोलियो डॉ विजय मूंधड़ा, सहेली सेंटर कविता शर्मा, बुलेटिन हिना और शीतल मूंधड़ा को नियुक्त किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
अपने संबोधन में श्री दोदराजका ने बताया कि उनका उद्देश्य सामुदायिक सेवा के साथ-साथ रोटरी क्लब से लोगों को जोड़ना और रोटरी की पहुंच गांव कस्बे और पंचायत तक पहुंचाना रहेगा. उन्होंने रोटरी के माध्यम से समाज में विकास के काम करने और सभी विसंगतियों को दूर करने की बात अपने संबोधन में कही. उन्होंने रोटरी के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कार्यक्रमों के मुख्य प्रायोजक एसआर रुंगटा ग्रुप के प्रति आभार भी प्रकट किया. (नीचे भी पढ़ें)
मुख्य अतिथि श्री डीकोस्टा ने कहा कि रोटरी एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जिसके माध्यम से सामाजिक कार्यों को बेहतर तरीके से किया जा सकता है, साथ ही यूथ एक्सचेंज के द्वारा युवाओं के लिए अन्य राष्ट्रों को समझने जानने और देखने का अवसर मिलता है. रोटरी की कई ऐसी योजनाएं हैं जो पर्यावरण, स्वास्थ्य और समुदाय के विकास के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करती हैं. इन सभी विभागों को विभिन्न अनुभवी रोटरी सदस्यों के द्वारा संचालित किया जाता है. रोटरी क्लब न केवल समुदाय की सेवा बल्कि सदस्यों के व्यक्तित्व के विकास पर भी कार्य करता है. इस वर्ष का रोटरी थीम यूनाइट फॉर गुड, यानि “ अच्छे के लिए एकता “ एक बड़ा संदेश है. विशिष्ट अतिथि देवेंद्रनाथ जेना ने रोटरी के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की. इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष हर्षराज मिश्रा ने पूर्व सत्र 2024 – 25 में विशेष योगदान करनेवाले सदस्यों को सम्मानित किया और सचिव सुशील चौमाल ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.



