जमशेदपुर : एनएसयूआई द्वारा जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया गया. इसका शुभारंभ जिलाध्यक्ष सचिन कुमार सिंह में किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में समन्वयक रजनीश सिंह शामिल हुए. मुख्य अतिथि आनन्द बिहारी दुबे ने एनएसयूआई का सदस्यता छात्रों को दिलाकर अभियान को शुभारंभ कराया. इस अवसर पर श्री दुबे ने कहा कि छात्रों को एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण बड़े पैमाने करने की जरूरत है. छात्रों को पुरी रुचि के साथ पढ़ाई में मन लगाकर आगे बढ़ने की जरूरत है. छात्रों में नेतृत्व विकास के तहत प्रखण्ड स्तर, जिला स्तर, प्रदेश स्तर एवं राष्ट्र स्तर पर समाजसेवा, राष्ट्र सेवा का भावना रखना चाहिए. आज के छात्र कल के भविष्य है. (नीचे भी पढ़ें)
आगे चलकर छात्रों को अपने परिवार का जिम्मेदारी भी उठाना पड़ता है. इन सबके अलावा शैक्षणिक कार्य पर पुरी तरह से नजर रखने के लिए छात्र यूनियन के तहत एनएसयूआई का सदस्य बने. इससे बौद्धिक विकास के साथ साथ नेतृत्व करने का क्षमता का विकास होता है. एनएसयूआई संगठन से छात्रों को अपने अधिकारों और सुविधा के लिए आवाज उठाने का प्लेटफार्म मिलता है. एनएसयूआई समन्वयक रजनीश सिंह ने कहा कि एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी कॉलेजों में सदस्यता चलेगी. अब छात्रों के आवाजों को कोई दबा नही सकता है. सदस्यता अभियान के प्रथम दिन कुल 123 छात्रों ने सदस्यता ग्रहण किया.














