जमशेदपुर: जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता युधिष्ठिर महतो का 20 जुलाई को हृदय गति रूकने के कारण सुबह टाटा मोटर्स अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया. वे करीब 64 वर्ष के थे .अधिवक्ता युधिष्ठिर महतो का पैतृक हाता के पास गांव है. फिलहाल उनका परिवार परसुडीह में रहता हैं. (नीचे भी पढ़े)
उनका एक सुपुत्र और एक सुपुत्री हैं जो बाहर रहते हैं. उनके आने के बाद 21 जुलाई को उनका पार्थिव शरीर को दिन के 1:00 न्यायालय परिसर में लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके बाद उनका अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा वर्निंग घाट में किया जाएगा. इसकी जानकारी अधिवक्ता हेमंत कुमार अक्षय कुमार झा, लालतू चंद्र, उपाध्यक्ष बलाई पांडा ने दी.














