जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित जीएफ -1 सोसाइटी में सावन महोत्सव का आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया. स्थानीय निवासियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार व शिव पूजन से हुई, जिसके बाद भजन संध्या में भक्तिमय प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया. हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंज उठा. (नीचे भी पढे)

महिलाओं व बच्चों की भागीदारी से कार्यक्रम में और भी मनमोहक बना दिया.अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और संस्कृति को सशक्त करते हैं. महासचिव राजेश ठाकुर ने आयोजन के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.कमेटी सदस्यों शिवशंकर सिंह, ऋषिराज और ऋषिकेश ने व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभाला.कार्यक्रम के अंत में महादेव का महाप्रसाद (भोग) श्रद्धालुओं को वितरित किया गया. आयोजन में महिला मंडल, युवाओं और अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा.


