जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष अरबिन्द कुमार साहू की अध्यक्षता में बैठक किया गया. इसमें मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव रशमि पिंगुआ एवं जिला सेवादल को ऑर्डिनेटर योगेन्द्र सिंह यादव, मो इमरान खान उपस्थित हुए. साथ हीं दो प्रखण्ड अध्यक्ष बागबेडा़ से आनंद किशोर और मानगो से तौफूर खान को अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र देकर और गांधी टोपी पहनाकर जिम्मेवारी दिया गया. सभी अतिथियों नें संगठन के प्रारूप के मजबूती पर चर्चा करते हुए कांग्रेस पार्टी के विचार धारा को गली मुहल्ले और जन जन तक पहुंचाने और संगठन विस्तार पर जोड़ देकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की बात कही. (नीचे भी पढ़ें)

भारत जोड़ो पदयात्रा करने वाले श्री लक्षमण ने सेवादल के विषय में विस्तारपूर्वक बताया. धन्यवाद ज्ञापन महिला सेवादल अध्यक्ष रीता शर्मा ने किया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से फरहाद बेगम, मनोज कुमार मन्नू, सुरेन्द्र शर्मा, बहरागोडा़ प्रखण्ड अध्यक्ष आनन्द सेनापति, सुराई मार्डी, गुडडी सुमन, अनवरी, सलमा परवीन, सबाना परवीन, रानी परवीन, आनंद सिंकु, बिमलेश कुमार, अरबिन्द कुमार, रीया तुड़िया, अंजलि सोरेन, धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत काफी संख्या में सेवादल के सदस्य उपस्थित हुए.



