जमशेदपुर : टाटा बिल्डिंग इंडिया के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में जमशेदपुर के टेल्को स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के कक्षा 3 में पढ़ने वाली जीविका सिंह कौशिक ने पूरे भारत में प्राइमरी लेवल में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसमें उसे प्रथम पुरस्कार के रूप में डेल का लैपटॉप मिला, जो मुंबई से कूरियर द्वारा आवास पर आया. इसे लिटिल फ्लावर स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर हेल्डा ने अपने हाथों से जीविका सिंह कौशिक को प्रदान किया. (नीचे भी पढ़ें)

निबंध का शीर्षक वाट डू यू लव अबाउट इंडिया था. जीविका सिंह कौशिक कांग्रेस और इंटक नेता मनोज सिंह की नातिन है.



