जमशेदपुर : टाटा स्टील कलिंगानगर यूनियन के अध्यक्ष रवींद्र जामुदा अपनी टीम के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा करने पहुंचे. उनका यहां पहुंचने पर यूनियन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया. इस दौरान यूनियन के महासचिव सतीश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील कलिंगानगर यूनियन के अध्यक्ष रवींद्र जामुदा के साथ महासचिव जगबंधी महांता, उपाध्यक्ष गयासुद्दीन समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान इन लोगों ने देखा कि यूनियन कैसे संचालित हो रही है. कैसे इसका लेखा जोखा रखा जाता है. कैसे एकाउंट को बेहतर किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा की गयी. सारे दस्तावेजों को अपडेट करने की भी जानकारी इन लोगों ने ली.




