जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे कपाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. गिरफ्त आरोपी नीमडीह थाना क्षेत्र के रुपडु गांव का रहने वाला रवि सिंह मुंडा (21) है. वह अपनी पत्नी की हत्या कर लंबे समय से फरार चल रहा था. कपाली थाना प्रभारी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 16 जुलाई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि वन विभाग के 52 बीघा मैदान में एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और जांच शुरू की गई. (नीचे भी पढ़ें)
इस कांड में महिला के पति रवि सिंह मुंडा की संलिप्तता सामने आई. इसके बाद लगातार उसकी तलाशी के लिए छापेमारी की जा रही थी, जहां से गुरुवार रात आरोपी को कपाली से गिरफ्तार किया गया. वे दोनों पति-पत्नी किराये के मकान में कपाली में रहते थे और मजदूरी करते है. फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.




