सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के गम्हारिया थाना पुलिस ने बीते 28 जुलाई को रामचंद्रपुर गांव में झामुमो नेता रामचंद्र टुडू पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसे पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में सुजीत कुमार घोष, उम्र करीब 42 वर्ष और सामु हांसदा, उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है. पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया है. (नीचे भी पढ़ें)
उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गुप्ती (भुजाली) भी बरामद की गयी है. छापामारी दल में थाना प्रभारी कुणाल कुमार, पुअनि ललन रविदास, अरुण कुमार महतो, अभय कुमार आदि शामिल थे. थाना प्रभारी ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.



