जमशेदपुर : बुधवार को भाजपा कदम मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक उनके कदमा आवास पर सम्पन्न हुई. बैठक में कदमा की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और पिछले दिनों आए बाढ़ से जो समस्याएं उत्पन्न हुई है उस पर भी चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से कदमा में साफ सफाई कचरा उठाव एवं जेएनएसी द्वारा रखे गए सुपरवाइजर द्वारा अपने दायित्व का निर्वाह ठीक से नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण क्षेत्र में साफ सफाई ठीक से नहीं हो पा रही है और ना ही कचरे का उठाव हो पा रहा है. एजेंसी द्वारा भी पर्याप्त मजदूर सफाई कार्य में नहीं लगाई जा रहे हैं इससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है यहां तक की रामनगर के कई क्षेत्रों में कचरो का अंबार लगा हुआ है, जिसमें सूअर घूमते भी देखा गया है डोर टू डोर तक कचरे का उठाव नहीं होने की समस्या मुख्य रूप से आई है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा जुस्को द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पानी का कनेक्शन दिया गया है, लेकिन नलों में पानी नहीं आ रहा और जुस्को द्वारा दबाव बनाकर मीटर लगाने को कहा जा रहा है. ऐसा मामला कदमा भाटिया बस्ती पवन पथ, उलीयान हरि मंदिर के पीछे धोबी लाइन के अलावा अनेक क्षेत्रों से भी शिकायतें आई है. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की इन सारी समस्याओं की जानकारी जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल स्थानीय विधायक माननीय सरयू राय से मिल कर को दी जाएगी. बैठक में अजय झा,भोला शर्मा,कार्तिक गोप,राजेश सोनकर, संजय शर्मा, संतोष सिंह, विक्की यादव, राजु सिंह, गणेश भूमिज, प्रकाश कुमार,राजाराम, विनोद रजक, अजय शर्मा, सुनीता शर्मा, प्रमोद गुप्ता, पवन दूबे, उत्तम बंगा, अमित ठाकुर, मुकेश ठाकुर, गोपाल लोहार, राकेश सिंह, अनूप वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.




