बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर रविवार को दारिशोल बीट के समीप सड़क दुर्घटना में 52 वर्षीय साइकिल सवार दिलीप कालिंदी गंभीर रूप से घायल हो गए. वह जामबनी के आलमपुर निवासी हैं और साइकिल से फेरी लगाने जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद पंचायत समिति सदस्य अमित महापात्र और सामाजिक कार्यकर्ता चिन्मय नायक व निर्मल मुर्मू ने तत्परता दिखाते हुए बड़शोल पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी. सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस टीम ने घायल दिलीप कालिंदी को तत्काल बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है. हादसे के बाद फरार वाहन चालक की पहचान और वाहन का पता लगाने की कार्रवाई की जा सकती है.




