सरायकेला: कोल्हान डीआईजी अनुरंजन केस्टोपा गुरुवार को सरायकेला पहुंचे, जहां अनुमंडल पुलिस कार्यालय का उन्होंने दौरा किया. इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने डीआईजी का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. उसके बाद डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. दौरे के क्रम में उन्होंने अनुमंडल के अधीन थानों के अपराधों की समीक्षा की एवं 5 साल या उससे अधिक समय से लंबित कांडों का निस्तारण करने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़ें)
डीआईजी ने जिले में नक्सलवाद के सवाल पर कहा कि सरायकेला जिला में हाल के दिनों में नक्सलवाद से संबंधित कोई घटनाएं सामने नहीं आई है बावजूद इसके पुलिस अलर्ट मोड पर है. वैसे चाईबासा में नक्सली गतिविधियां संचालित होने की बात उन्होंने कही है. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे को लेकर पुलिस पूरी तैयारी कर रही है. जल्द ही चाईबासा भी नक्सलवाद से मुक्त जिला होगा. इस दौरान सरायकेला अनुमंडल के तमाम थाना अध्यक्ष मौजूद रहे.



