जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से तुलसी जयंती समारोह के तहत पिछले दिनों आयोजित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिये गए हैं. इसके अनुसार महाविद्यालय स्तर के लिए आयोजित निबंध प्रतियोगिता में जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज स्नातकोत्तर कक्षा की छात्रा माधुरी कुमार शर्मा प्रथम आई है. ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन की छात्रा गीता कुमारी द्वितीय, जबकि जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी स्नातकोत्तर की छात्रा कुमारी निशा एवं डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा रूपा कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय घोषित की गई हैं. इनके अलावा अरका जैन विवि के बीबीए विभाग के छात्र शुभम कुमार एवं जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज की छात्रा श्रुति कुमारी को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया है. (नीचे भी पढ़ें)

विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित निबंध प्रतियोगिता के घोषित परिणाम के अनुसार बागबेड़ा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की कक्षा 8 की छात्रा कुमारी नित्या प्रथम, टेल्को शिक्षा निकेतन की कक्षा आठ की छात्रा लावण्या चतुर्वेदी एवं डीबीएमएस हाई स्कूल, कदमा की अमृता वर्मा को द्वितीय, जबकि मानगो ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल की छात्रा दीया सिन्हा एवं एडीएलएस हाई स्कूल के विनीत कुमार को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया है. वहीं गम्हरिया हाई स्कूल की कक्षा दस की छात्रा अंशुकुमारी, सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर की नव्या एवं डीबीएमएस गर्ल्स स्कूल की आलीशा को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया है. (नीचे भी पढ़ें)

दूसरी ओर स्कूली विद्यार्थियों के लिए आयोजित भाषण प्रतियोगिता में मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल की ऋतु कुमारी, केपीएस, बर्मामाइंस की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा प्रीति कुमारी एवं खासमहाल सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल के छात्र प्रिंस राज को द्वितीय, जबकि कदमा डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की दसवीं की छात्रा आद्रिका एवं सोनारी बीएसएसएम प्रणव चिल्ड्रेन वल्ड की रूपशिखा ने तृतीय पुरस्कार जीता है. इस प्रतियोगिता में बारीडीह हाई स्कूल के छात्र टी उत्कर्ष, बिष्टुपुर चिन्मय विद्यालय की छात्रा कृति कुमारी, राजेंद्र विद्यालय की छात्रा अंशिका कुमारी एवं बिष्टुपुर डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र क्षितिज प्रभाकर को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला है.



