जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत सीपी क्लब के पास रहने वाले जैप-6 के जवान की घर पर हुआ हासदा के कारण मौत हो गया. दरअलर जवान आलोक कुमार (37) की बुधवार रात करीब 8:45 बजे घर में सीढ़ी से गिर गये थे. उन्हें गंभीर अवस्था में परिजनों ने टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 8.45 बजे आलोक अपने घर में सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे. इस दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे जोर से नीचे गिर पड़े. गिरने से उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. आवाज सुनकर घर के सदस्य पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें (टीएमएच) ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि आलोक पूरी तरह स्वस्थ थे और रोज की तरह घर में सामान्य काम कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)

जवान के मामा राकेश कुमार ने बताया कि आलोक छत से कपड़ा उतरने गया था. उसी समय रस्सी गले में फंस गया और वह सीढ़ी से गिर गया. हादसा अचानक हुआ, जिससे परिवार के लोग भी सदमे में हैं. सीढ़ियों से गिरने के बाद वे कुछ देर तक अचेत पड़े रहे और फिर स्थिति गंभीर होती गयी. परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर भागे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार को झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप) एसोसिएशन के पदाधिकारी टीएमएच पहुंचे. उन्होंने मृतक जवान के परिवार से मिलकर सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. जवान की असामयिक मृत्यु की खबर से उनके साथी जवान भी स्तब्ध हैं. आलोक कुमार को एक ईमानदार और मिलनसार जवान के रूप में याद किया जा रहा है. उनकी मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है. जैप एसोसिएशन ने कहा कि आलोक कुमार का जाना बल के लिए अपूरणीय क्षति है. बल की ओर से परिवार को सहयोग दिलाने के प्रयास किए जाएंगे. जवान की अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार की तैयारी गुरुवार को ही परिवार के सहयोग से की गयी.



