जमशेदपुर : समय होम्स के द्वारा आदित्यपुर सतबोहनी में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट “द सफायर” के एक ग्राहक और वरिष्ठ नागरिक केशव सिंह वहां कार्य की गुणवत्ता को देखकर काफी प्रभावित हुए. एक ग्राहक के रूप उन्होंने द सफायर के निर्माणाधीन परियोजना का अवलोकन किया और काफी अभिभूत हुए. विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर उन्होंने मेसर्स समय होम्स और समय कंस्ट्रक्शन ग्रुप के डायरेक्टर राजेश सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर उन्हें इसी तरह ग्राहकों की सेवा में गुणवत्तापूर्ण कार्य करते रहने का आशीर्वाद दिया. राजेश सिंह स्वयं एक सिविल इंजीनियर रहे हैं और अबतक झारखंड में 3500 से ज्यादा घरों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कर ग्राहकों को सौंपा है.



