जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलंग के समीप सरकारी जमीन पर बनी दो फ्लैट को प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया है. घटना शुक्रवार दोपहर की है, जहां अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है. इस संदर्भ में अवैध कब्जा किये रंजना रिंज फ्लैट के मालिक शैलेश कुमार का कहना है कि उन्हें प्रशासन द्वारा मकान तोड़ने का नोटिस नहीं दिया गया था. वे बिना किसी नोटिस के प्रशासन की टीम ने उनके मकान पर बुलडोजर चलाया है. उन्होंने एक शिकायत थाना में की थी. (नीचे भी पढ़ें)

दरअसल उनके पिता ने सेफ्टी टैंक के ऊपर अपना घर बना लिया था, जिससे शैलेश कुमार का सेफ्टी टैंक टूट गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसकी शिकायत करने वे पहले थाना पहुंचे. थाना प्रभारी ने उन्हें एसडीओ का हवाला देते हुए शिकायत एसडीओ के पास करने को कहा. रंजना रिंज फ्लैट के मालिक ने जब इसकी शिकायत एसडीओ से की तो उन्होंने जांच पड़ताल शुरू किया. जांच पर यह जमीन सरकारी निकला, जिसपर अवैध कब्जा था. उसके बाद उसे शुक्रवार को तोड़ दिया गया और जमीन तो अतिक्रमण मुक्त किया गया.



