जमशेदपुर: झारखंड जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राज्यसभा सांसद खीरु महतो के साथ तेज़ तर्रार एवं कर्मठ नेता निर्मल सिंह ने पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में बिहार के मुख्यमंत्री सह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलकर वैशाली जिला के राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई. जदयू अध्यक्ष ने निर्मल सिंह के बातों को बहुत गंभीरता पूर्वक सुना एवं साथ में उपस्थित बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये.(नीचे भी पढ़े)
मुख्यमंत्री आवास के बाहर अपने समर्थकों एवं उपस्थित मीडिया कर्मियों से बात करते हुए निर्मल सिंह ने कहा कि पच्चीस से तीस बिहार में फ़िर से नीतीश. निर्मल सिंह ने कहा कि बिहार में आगामी चुनाव में एनडीए गठबंधन पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनायेगी. बिहार की जनता राहुल गांधी और तेजस्वी एवं उनके ठगबंधन को भली भांति पहचान चुकी है. राघोपुर विधान सभा में पिछले नौ मे से सात विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करने के बावजूद राघोपुर की आज जो दुर्दशा है उसे देखकर वहां की जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही है. (नीचे भी पढ़े)
निर्मल सिंह ने कहा कि राघोपुर से लगातार दो चुनाव जीतकर आने वाले बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राघोपुर की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है. इस वर्ष आए भीषण बाढ़ में वहां की जनता को बदहाली में छोड़कर पटना के मरीन ड्राईव मे रील बनाने का काम कर रहे हैं. निर्मल सिंह ने कहा कि मै इसी विधान सभा क्षेत्र का निवासी हूं और इस क्षेत्र के चप्पे- चप्पे से वाक़िफ़ हूं. पार्टी अगर राघोपुर से मौका देगी तो पार्टी के भरोसे को सीट जीतकर लौटाऊंगा.











