
जमशेदपुर: मोहरदा बिरसानगर जोन नंबर 2 बी में स्थित मां पीताम्बरा मंदिर में रविवार सुबह महालया तिथि पर चार घंटे का चंडी पाठ का आयोजन किया गया. महालया पर चंडी पाठ के साथ माता दुर्गा के धरती पर आगमन के प्रतीक के रूप में तैयारियां पुरी की गयी. मंदिर में नवरात्र का शुभांरभ सोमवार को कलश स्थापना के साथ होगा. रविवार को दिन भर धार्मिक अनुष्ठान के तहत माता कि विशेष पूजा, चंडी पाठ, प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यजमान स्वामी विजयानंद महाराज ने पत्नी सोमा घोषल संग पूजा की. (नीचे भी पढ़े)

पंडित मणिशंकर ने विधिवत पूजा अर्चना करवायी. सुबह आरती के साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही. महालया के शुभ अवसर पर माता का दर्शन करने आये सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने भंडारा (प्रसाद) ग्रहण किया. एक दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में शिवजी सिन्हा, मंटु, संदीप, एसडी सिंह, सुदाम गोप, जयपाल, बिपेन मुखी, लालदेव, बाबुलाल गोप आदि का योगदान रहा. मालूम हो कि यह मंदिर मां पीताम्बरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन के अंतर्गत) जमशेदपुर में एक ही स्थान पर मोहरदा बिरसानगर जोन नंबर 2 बी में हैं. यहां पिछले 16 साल से महालया और नवरात्र पुजा का आयोजन होते आ रहा हैं.











