जमशेदपुर: जमशेदपुर की सामाजिक संस्था प्रयत्न के द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में कुल 135 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. मौके पर संस्था के समर झा ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है. यह जीवन बचाने का माध्यम है. यह हमारे सामाजिक कर्तव्यों का प्रतीक है. उन्होंने हर स्वस्थ व्यक्ति से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की. शिविर में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए. सभी ने उत्साह के साथ रक्तदान किया. (नीचे भी पढ़े)

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रक्त संग्रह के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता का भाव जगाना था. अतिथियों में मुख्य रूप पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, जुगनू पांडे, राजकुमार सिंह, शिवशंकर सिंह, पंकज सिन्हा, ललित दास, कुमार संदेश, बृजभूषण सिंह, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, बंटी सिंह, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, शैलेश गुप्ता, सतवीर सिंह, सिमरन भाटिया, इंद्रजीत सिंह,रंजन प्रदीप,विशाल अग्रवाल,आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में समर झा, राहुल प्रसाद, हर्ष, आकाश, राहुल कुमार, दुर्गेश शर्मा, संजीत उपाध्याय, राहुल प्रसाद, अंकित चौहान, राजहंस कुमार,देबाशीष झा,एवं अन्य कई सदस्य उपस्थित थे.











