रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : पैगंबर मोहम्मद साहब पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के विरोध में रविवार को चक्रधरपुर में मुस्लिम समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें)

बताया जा रहा है कि सरायकेला खरसावां क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की थी, जिससे मुस्लिम समुदाय में आक्रोश है. चक्रधरपुर अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष शहजाद मंजर के नेतृत्व में विरोध जुलूस निकाला गया. विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ जुलूस थाना पहुंचा, जहां मुख्य गेट के पास जमकर विरोध प्रकट किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

प्रदर्शनकारियों की ओर से थाना प्रभारी अवधेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपते हुए उनसे दोषी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की गई. अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष शहजाद मंजर ने कहा कि खरसावां के एक लड़के ने सोशल मीडिया में पैगंबर साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे समाज को काफी ठेस पहुंची है एवं इसको लेकर लोगों में काफी गुस्सा है.











