जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन महासभा के द्वारा बनारस में आयोजित वीरांगना सम्मान समारोह में जमशेदपुर की सुनंदा सिंह को नारी शक्ति सम्मान से अलंकृत किया गया. आशियाना सनसिटी निवासी और शहर के विख्यात डेंटल सर्जन राणा प्रवीण सिंह की धर्मपत्नी सुनंदा सिंह पूर्वी सिंहभूम वीरांगना की जिलाध्यक्ष हैं और लंबे समय से समाजसेवा से भी जुड़ी हुई हैं. वाराणसी के होटल सर्वेश्वरी में उन्हें यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रंभा सिंह और चंबल से आयी राष्ट्रीय संरक्षक सुश्री सीमा परिहार ने प्रदान किया.











