गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड के नाइकानशोल गांव के धुमकुड़िया भवन परिसर में आजीविका सखी मंडल अंगारपाड़ा क्लस्टर की वार्षिक आमसभा धूमधाम से आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती शामिल हुए. सभा में 21 महिला समूहों को कुल डेढ़ करोड़ रुपये का ऋण बैंक द्वारा स्वीकृत किया गया, जिसके स्वीकृति पत्र विधायक श्री मोहंती ने स्वयं समूहों को सौंपा. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही कोईमा, बालीजुड़ी और आंगरपाड़ा की महिला सखी दीदीयों को बेहतर कार्य और समिति संचालन के लिए प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह बहरागोड़ा बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगूर कोड़ा, बीपीएम रामकृष्ण महतो, झामुमो नेता गोपन परिहारी गुरुचरण मांडी, बिस्वजीत ओझा, क्लस्टर अध्यक्ष सिंगो हांसदा, सचिव सुमी मांर्डी, कोषाध्यक्ष प्रतिमा घोष सहित बड़ी संख्या में सखी दीदीयां उपस्थित थे.











