जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन की ओर से संस्थान के प्रयाग कक्ष में आगमनी गीत संध्या (बहुभाषी लोकमंच) सह हिन्दी साहित्य के पांच सुप्रसिद्ध साहित्यकारों, भारतेंदु हरिश्चंद्र, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, श्रीकांत वर्मा, रामधारी सिंह ‘दिनकर’ एवं प्रताप नारायण मिश्र जयंती समारोह का आयोजन किया गया. संस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का संचालन डॉ रागनी भूषण ने की. मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन एवं मां दुर्गा तथा जयंती समारोह के अन्तर्गत पांचों साहित्यकारों की तस्वीर पर पुष्पार्पण किया गया. उपरोक्त साहित्यकारों का संक्षिप्त परिचय क्रमश: अशोक पाठक स्नेही, नीलिमा पाण्डेय, वसंत जमशेदपुरी, सुरेश चंद्र झा एवं कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी ने प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के अगले सत्र में पूनम महानंद ने भगवती वंदना प्रस्तुत की. (नीचे भी पढ़ें)
इसके पश्चात शहर के 23 कलमकारों ने अपनी-अपनी मातृभाषा, यथा भोजपुरी, मैथिली, बंगला, अंगिका, राजस्थानी, हिन्दी आदि में स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कीं. काव्य पाठ करने वालों में अशोक पाठक ‘स्नेही’, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, नीलिमा पाण्डेय, पूनम महानंद, राजेन्द्र साह ‘राज’, सुरेश चन्द्र झा, यमुना तिवारी व्यथित, जितेश तिवारी, बलविन्दर सिंह, अरुणा झा, डॉ उदय प्रताप हयात, वसंत जमशेदपुरी, शेषनाथ सिंह ‘शरद’, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, डॉ वीणा पाण्डेय ‘भारती’ , विनोद बेगाना, डॉ संजय पाठक स्नेही, ममता कर्ण आदि प्रमुख रहे, जबकि साहित्य समिति के सचिव डॉ अजय कुमार ओझा, हरभजन सिंह रहबर, निशांत सिंह, विद्या शंकर विद्यार्थी आदि सहित अन्य अनेक लोग भी समारोह में उपस्थित रहे.











