सरायकेला: सदर अस्पताल सरायकेला के ग्राउंड फ्लोर के इमरजेंसी वार्ड के समीप एक बिजली के बोर्ड में अचानक से आग लग गई. आग के लगते ही हो हल्ला शुरू हो गया. हो हल्ला सुनकर अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर आयुष बंका दौड़ते हुए आए और तत्परता दिखाते हुए अस्पताल में रखे अग्नि शमन यंत्र को जलती हुई बोर्ड पर छोड़ा जिससे आग आगे बढ़ने से पहले ही बुझ गई. (नीचे भी पढ़े)

इसके बाद डॉ बांका ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधक और आउटसोर्सिंग सुपरवाइजर को दी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे अस्पताल के आउटसोर्सिंग सुपरवाइजर उमेश मंडल ने बिजली मिस्त्री को इसकी सूचना दी. जिसके बाद बिजली मिस्त्री घटना स्थल पर पहुंच कर बिजली के मेन स्विच को बंद किया और बोर्ड की मरम्मत की. प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बोर्ड में पहले आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी उसके बाद अचानक से आग पकड़ लिया. (नीचे भी पढ़े)
एक वर्ष पूर्व ही हुआ है अस्पताल का वायरिंग:सदर अस्पताल सरायकेला में निरंतर मरम्मती का कार्य चलता रहता है. एक वर्ष पूर्व ही अस्पताल का नया वायरिंग किया गया था. शॉर्ट सर्किट होने से वायरिंग की गुणवत्ता पर जहां सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं अस्पताल में चल रहे अन्य मरम्मत के कार्यों पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है. शॉर्ट सर्किट से लगभग 25 मिनट तक सदर अस्पताल अंधेरे में रहा











