जमशेदपुर: सबुज कल्याण संघ सभागार में टेल्को थाना शांति समिति एवं दुर्गा पूजा आयोजन समितियों की बैठक थाना प्रभारी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह ने किया. बैठक टेल्को पदाधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी के अतिरिक्त टेल्को थाना क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा आयोजन समिति के सदस्य एवं टेल्को थाना शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे. बैठक का आरंभ पीके दास द्वारा प्रस्तुत दुर्गा वंदना के साथ हुआ.पूजा समिति के सदस्यों ने पूजा के दौरान क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने ,आर्म्स चेकिंग निरंतर करने एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग रखी. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही अब तक जिस क्षेत्र में बिजली,पेड़ों की कटाई और यातायात में बाधक बने रोड के किनारे खड़े किए गए गाड़ियों की समस्या हैं उसका निदान करने की मांग की. टेल्को दो नंबर गेट के पास अवस्थित शिव मंदिर में जमा हो रहे नाले के गंदे पानी को तत्काल साफ करने और ये सुनिश्चित करने की भी मांग उठी कि उस नाले का प्रवाह मंदिर क्षेत्र में न हो जिसका गंदा पानी मंदिर परिसर में जमा होता हैं. थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि पिछली बैठक में उठाए गए अधिकतम समस्याओं का समाधान किया जा चुका हैं और शेष बचे का निदान भी एक दो रोज में कर दिया जाएगा. साथ ही प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि क्षेत्र में पूजा के दौरान निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो. थाना प्रभारी ने सख्त हिदायत दी कि पूजा समितियां प्रशासन के दिशा निर्देशों का अक्षरशतः पालन करें. (नीचे भी पढ़े)
पंडालों में अग्नि शामक यंत्र ,सीसीटीवी कैमरा लगाने और नशा मुक्त पूजा मानने पर पहल करें. साथ ही समुचित संख्या में वॉलेंटियर्स रखें और पुलिस प्रशासन के साथ समन्व बनाकर शांति पूर्वक पूजा संपन्न कराने में सहयोग करें. विदित हो कि प्रशासन किसी भी असामाजिक तत्वों और गलत कार्यों से सख्ती से निपटेगा. बैठक को पूर्व महिला आयोग की अध्यक्षा कल्याणी शरण,वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद एवं रियाजउद्दीन खान एवं भाजपा नेता डीडी त्रिपाठी, ओमप्रकाश उपाध्याय, चंद्रभान सिंह ने भी संबोधित किया.धन्यवाद ज्ञापन सबूज कल्याण संघ पूजा समिति की ओर से मिथिलेश कुमार ने किया. बैठक में मुख्य रूप से राजेश सिंह राजू, ओमप्रकाश सिंह,चिन्ना राव,हर्ष नाथ सिंह,संजय मणि त्रिपाठी,अभय सिंह, जीतू सिंह, एन रमेश कुमार, इच्छुक घोष,बलदेव रजक आदि उपस्थित थे.











