जमशेदपुर: ओड़िसा में राउरकेला क्यूसीएफआइ के द्वारा आयोजित दो दिवसीय (20 -21 सितंबर )क्वालिटी सर्किल प्रोग्राम में जोजोबेड़ा स्थित टाटा पावर की दो टीमों को गोल्ड अवार्ड मिला है. राउरकेला चैप्टर की ओर से आयोजित क्वालिटी सर्किल प्रोग्राम में कुल 225 टीमों ने हिस्सा लिया. इसमें टाटा पावर की दोनों टीम दिव्यम और ज्योति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किए. (नीचे भी पढ़े)

दोनों टीमों ने अपने इस सफलता का श्रेय जोजोबेड़ा इकाई के चीफ वासुदेव हांसदा , ऑपरेशन हेड कुंदन कुमार एवं क्यूसी कोऑर्डिनेटर मोहित गुप्ता को दिया है. दिव्यम टीम में सुरेश सिंह, प्रभास झा,संजीव चौधरी,संजय लाल ,आनंद बाखला हैं एवं इनके फैसिलिटेटर महेंद्र मुर्मू है. ज्योति टीम मे अजय मिश्रा, देव शंकर तिवारी, आशीष राय, अशोक वर्मा , मनोज कुमार है एवं इनके फैसिलिटेटर जयंत कुमार है. राउरकेला में टीम के साथ गए यूनियन के पिंटू श्रीवास्तव की भी काफी अहम भूमिका रही है.











