जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आज अग्रसेन जयंती के छठे दिन साकची अग्रसेन भवन में शानदार अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भागीदारी की. विख्यात गायक प्रेम अग्रवाल के संचालन में आयोजित प्रतियोगिता के आरंभ में ही कमल किशोर अग्रवाल एवं महावीर मोदी ने “कल इस खेल में हम हों ना हो, गर्दिश में तारे रहेंगे सदा” गीत गाकर ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इसके बाद मुखड़ा, बजर, म्यूजिक, अक्षर सहित कई राउंड हुए, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी गायकी और ज्ञान से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. बीच-बीच में दर्शकों को भी मौका दिया गया और कई गिफ्ट हैम्पर बांटे गए. फाइनल राउंड में चार टीमें पहुंचीं- दिल्ली के दिलवाले, मुम्बई के मनचले, कलकत्ता के किस्मतवाले और चेनई के चुलबुले. अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में सीमा जवानपुरिया, स्नेहा चंदुका एवं कविता अग्रवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई. प्रतियोगिता की विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा. सात दिन से विभिन्न शाखाओं में चल रही प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सोमवार, 22 सितंबर को साकची धालभूम क्लब ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’ ने समाज को सुसंगठित और आदर्श बताते हुए कहा – भगवान अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलना ही सच्चे समाजवाद का मार्ग है. अग्रसेन जयंती हमें संगठन, सहयोग और सेवा की प्रेरणा देती है. कार्यक्रम में वरिष्ठ जनों – संतोष अग्रवाल, ओमप्रकाश रिंगसिया, महावीर मोदी, ललित जवानपुरिया, सुरेश कांवटिया को सम्मानित किया गया. साथ ही, दिवंगत समाजसेवियों, गिरधारी लाल मूनका, राधेश्याम जवानपुरिया, भंवरलाल खंडेलवाल, भगीरथ लाल कांवटिया, रूढ़मल अग्रवाल (अधिवक्ता), श्याम सुंदर मूनका के परिजनों को भी सम्मानित किया गया. इसके अलावा सिंहभूम चैंबर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को भी मंच से अभिनंदन एवं सम्मान प्रदान किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से विजय आनंद मूनका, पुनीत कांवटिया, राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, अंशुल रिंगसिया, सन्नी संघी, मोहित मूनका, बबलू अग्रवाल मिनी, दीपक चेतानी, अमित संघी, कौशिक मोदी आदि शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)

अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, महासचिव बबलू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी, अंजू चेतानी, कविता अग्रवाल, पायल अग्रवाल, निशा अग्रवाल, बबीता मूनका, निर्मल पटवारी, कुशल गनेड़ीवाल, ऋषभ चेतानी, लालचंद अग्रवाल, रमेश मूनका, कमल अग्रवाल कमल फार्म, उमेश कावंटिया, संजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मानव केडिया, अंकुश जवानपुरिया, संजय अग्रवाल, जुगल किशोर रिंगसिया, महेंद्र मोदी, नरेश मोदी, नरेंद्र जैन, अशोक गुप्ता नारायणी इत्यादि आयोजन में सक्रिय रहे. इस आयोजन में पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मुरारका, अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, महासचिव मंटू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया, कमल किशोर अग्रवाल, सुरेश शर्मा लिपु, दीपक पारीक, बलराम अग्रवाल, उमेश खीरवाल, विनोद शर्मा, विनीत अग्रवाल आदि ने भी शिरकत की. (नीचे भी पढ़ें)

सोमवार, 22 सितंबर को साकची धालभूम क्लब ग्राउंड में अग्रसेन जयंती का मुख्य समारोह आयोजित होगा. अग्रसेन मेले में फूड, फन, गेम, राइडिंग, सेल्फी प्वाइंट, टैटू, तोता पंडित जैसे रोचक स्टॉल लगाए जाएंगे. कुलदेवी माता महालक्ष्मी का पूजन होगा, जिसमें महिलाएं 108 साड़ियां एवं कमल पुष्प अर्पित करेंगी. पूरा कार्यक्रम “एक ईंट, एक रुपया” के सिद्धांत पर आधारित रहेगा. जिला महासचिव मंटू अग्रवाल ने सभी समाज बंधुओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है. साकची शाखा अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन न केवल संगीत और संस्कृति का संगम साबित हुआ, बल्कि अग्रसेन जयंती की परंपरा को और अधिक जीवंत बनाकर समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है












